अल्लू अर्जुन फैंस को देंगे इस खास दिन पर सरप्राइज, डबल फायर वाले ‘पुष्पा’ की दिखेगी पहली झलक


Allu arjun- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अल्लू अर्जुन।

साल 2021 में ‘पुष्पा: द राइज’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म का जलवा इस कदर छाया रहा कि तीन साल तक इसके चर्चे लगातार होते रहे। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई। अल्लू अर्जुन के किरदार की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीता और इसी के चलते एक्टर की खूब तारीफें भी हुईं। अब फैंस को फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल का ऐलान भी कर दिया है। इसके पोस्टर भी जारी किए गए, लेकिन फिल्म से अभी तक सितारों की झलक सामने नहीं आई हैं, लेकिन अब मेकर्स फैंस की बेकरारी बढ़ाने के लिए तैयार हैं। उन्हें बस खास दिन का इंतजार था, जो अब आने ही वाला है। अल्लू अर्जुन अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के लिए पूरी तरह अब तैयार हैं। इस सरप्राइज को देखने को बाद ‘पुष्पा’ फैंस की बेचैनी और बढ़ने वाली है। 

फैंस को मिलेगा पावर पैक्ड सरप्राइज

‘पुष्पा : द रूल’ के मेकर्स इस मच अवेटेड फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच इसे लेकर पैदा हुए उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स इसके दमदार टीजर को इस 8 अप्रैल रिलीज करने के लिए तैयार हैं। यह दिन और भी खास इसलिए है, क्योंकि इसी दिन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का बर्थडे भी है। अल्लू अर्जुन अपनी कमांडिंग स्क्रीन प्रेजेंस के साथ, एक बार फिर इस मच अवेटेड पैन इंडियन फिल्म के जरिए राज करने के लिए तैयार हैं। टीजर के साथ ही फिल्म की पहली झलक लोगों के सामने आ जाएगी। ‘पुष्पा’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया, ‘पष्पा मास जथारा शुरू करते हैं। बेसब्री से इंतजार की जा रही पुष्पा का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। वो दोगुनी आग के साथ आ रहा है।’

यहां देखें पोस्टर 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

पुष्पा राज का जादू दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर महसूस करने को मिलने वाला है। ‘पुष्पा: द रूल’ 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। एक्शन ड्रामा ‘पुष्पा : द रूल’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगी। सुकुमार द्वारा फिल्म का निर्देशन किया जा रहा है। इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाते फहद फासिल भी नजर आएंगे। बता दें, फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है। हाल में ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को शादी का सीन शूट करते हुए देखा गया था। इसके अलावा दोनों आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में भी शूटिंग करते हुए स्पॉट किए गए। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *