अजय देवगन की बेटी नीसा के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के लाडले, ओरी ने दिखाई वायरल फोटो


nysa arav orry- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
नीसा देवगन, आरव और औरी।

बॉलीवुड सुपर स्टार्स के बच्चे भी उनकी तरह ही काफी पॉपुलर हैं। कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं तो वहीं कुछ फिल्मों से दूर रहते हुए भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। बॉलीवुड सितारों की तरह ही ये भी कई बड़े इवेंट्स में शरीक होते हैं। इसके अलावा इन्हें बॉलीवुड पार्टीज में रंग जमाते हुए देखा जा सकता है। हाल में ही ऐसी ही पार्टी की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर की झलक किसी और ने नहीं बल्कि ओरी ने दिखाई है जो हर पार्टी में मौजूद रहते हैं। ओरी की इस तस्वीर में बॉलीवुड सुपर स्टार्स के दो लाडले नजर आ रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवग और अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव हैं। 

लंदन की है ये तस्वीर

सामने आई ये तस्वीर बीती रात की है, जब लंदन में हुई एक पार्टी में नीसा देवग और आरव से ओरी मिले थे। दोनों ही इस तस्वीर में ओरी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। ग्रे टॉप और ब्लू शॉर्ट्स में नीसा देवगन आरव के कंधे पर हाथ रखे दिख रही हैं। वहीं आरव ओरी को थामे नजर आ रहे हैं। जहां नीसा हैवी मेकअप में काफी खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं आरव काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में साफ जाहिर हो रहा है कि उन्होंने काफी वेट लूज किया है। आरव ब्लैक टी-शर्ट-ब्लू डेनिम के साथ हाथों में रिंग्स पहने और ग्लास लिए दिख रहे हैं। आरव की स्माइल और नीली आंखें लोगों का दिल जीत रही हैं।

वायरल हो रही तस्वीर

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ओरी ने कैप्शन में लिखा, ‘डिनर फन टाइम…बीती रात की बात है।’ अब ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। लोग नीसा की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं अक्षय कुमार के बेटे के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनकी फिटनेस गुड़गान कर रहे हैं। 

nysa devgn, arav bhatia, orry

Image Source : INSTAGRAM

नीसा देवगन, आरव और औरी।

क्या करते हैं नीसा और आरव

बात करें, नीसा और आरव की तो दोनों ही फिल्मों से दूर हैं। फिलहाल दोनों का एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने का भी कोई इरादा नहीं है। दोनों अक्सर स्टार किड्स के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। अक्षय कुमार के लाडले विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और वो पेंटिंग करने के शौकीन हैं। एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि उनके बेटे पेंटिग करना चाहते हैं। वहीं उनका रुझान फैशन की ओर भी है। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *