Apr 28, 2024
6:52 PM (IST)
आरसीबी ने जीता मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया है। टीम ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर इस मुकाबले को जीत लिया। विल जैक्स ने 100 रनों और विराट कोहली ने 70 रनों की पारियां खेली हैं।
Apr 28, 2024
6:45 PM (IST)
आरसीबी का बड़ा ओवर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 15वे ओवर में 29 रन बनाए हैं। पिछले ओवर में कुल 3 छक्के और 2 चौके आए हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 171 रन है।
Apr 28, 2024
6:38 PM (IST)
आरसीबी का स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 14 ओवर के बाद 148 रन बना लिए हैं। दोनो बल्लेबाज 108 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
6:29 PM (IST)
आरसीबी का स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 12 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 63 रन और विल जैक्स 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 48 गेंदों में 78 रनों की जरूरत है।
Apr 28, 2024
6:19 PM (IST)
आरसीबी की आधी पारी हुई समाप्त
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। टीम की ओर विराट कोहली अपना अर्धशतक पूरा कर खेल रहे हैं। वहीं विल जैक्स 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
6:11 PM (IST)
आरसीबी की पारी के 8 ओवर हुए पूरे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 41 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
6:02 PM (IST)
पावरप्ले में आरसीबी का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पावरप्ले के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। विल जैक्स 5 रन और विराट कोहली 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 84 गेंदों में 138 रनों की जरूरत है।
Apr 28, 2024
5:54 PM (IST)
फाफ डु प्लेसिस लौटे पवेलियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम की ओर से विल जैक्स क्रीज पर आए हैं। टीम का 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन है।
Apr 28, 2024
5:43 PM (IST)
आरसीबी की पारी के 2 ओवर हुए पूरे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 2 ओवर के बाद 20 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 7 रन और फाफ डु प्लेसिस 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
5:34 PM (IST)
आरसीबी की पारी हुई शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात टाइटंस ने गेंदबाजी के लिए अजमतुल्लाह उमरजई को भेजा है।
Apr 28, 2024
5:18 PM (IST)
गुजरात टाइटंस ने दिया 201 रनों का टारगेट
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 120 गेंदों में 201 रनों की जरूरत है।
Apr 28, 2024
5:06 PM (IST)
गुजरात टाइटंस का स्कोर
गुजरात टाइटंस की टीम ने 18 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन है। टीम के लिए दोनों बल्लेबाज 40 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
4:56 PM (IST)
गुजरात टाइटंस की पारी के 16 ओवर हुए पूरे
गुजरात टाइटंस की टीम ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन है। साई सुदर्शन 58 रन और डेविड मिलर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
4:50 PM (IST)
साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। डेविड मिलर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 138 रन है।
Apr 28, 2024
4:46 PM (IST)
शाहरुख खान हुए आउट
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शाहरुख खान 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम की ओर से डेविड मिलर क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन है।
Apr 28, 2024
4:43 PM (IST)
गुजरात टाइटंस का स्कोर
गुजरात टाइटंस की टीम ने 14 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 86 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
4:36 PM (IST)
शाहरुख खान ने जड़ा अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शाहरुख खान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम का स्कोर 125 रन है। साई सुदर्शन 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
4:33 PM (IST)
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों की बेहतरीन साझेदारी
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज अर्धशतकीय साझेदारी बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने 12 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 42 रन और शाहरुख खान 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
4:22 PM (IST)
गुजरात टाइटंस की आधी पारी हुई समाप्त
गुजरात टाइटंस की टीम ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। टीम के लिए दोनों बल्लेबाज 37 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
4:12 PM (IST)
गुजरात टाइटंस का स्कोर
गुजरात टाइटंस की टीम ने 8 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन है। साई सुंदरशन 30 रन और शाहरुख खान 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 28, 2024
4:08 PM (IST)
शुभमन गिल हुए आउट
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम के लिए शाहरुख खान क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन है।
Apr 28, 2024
4:02 PM (IST)
पावरप्ले में गुजरात टाइटंस का हाल
गुजरात टाइटंस की टीम ने पावरप्ले के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। टीम के लिए साई सुदर्शन 18 रन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 28, 2024
3:50 PM (IST)
गुजरात टाइटंस की पारी के 4 ओवर हुए पूरे
गुजरात टाइटंस की टीम ने 4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 21 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 28, 2024
3:44 PM (IST)
गुजरात टाइटंस का स्कोर
गुजरात टाइटंस की टीम ने 2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन है। शुभमन गिल 10 रन और साई सुदर्शन 1 रन क्रीज पर मौजूद।
Apr 28, 2024
3:37 PM (IST)
रिद्धिमान साहा हुए आउट
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज रिद्धिमान सहा 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से साई सुदर्शन क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन है।
Apr 28, 2024
3:30 PM (IST)
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद
गुजरात टाइटंस की पारी शुरू हो गई है। टीम के लिए रिद्धिमान सहा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गेंदबाजी के लिए स्वप्निल सिंह को भेजा है।
Apr 28, 2024
3:10 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट विकल्प:
अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, हिमांशु शर्मा, आकाश दीप, विजयकुमार विशाख।
Apr 28, 2024
3:10 PM (IST)
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट विकल्प:
संदीप वारियर, शरथ बीआर, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर।
Apr 28, 2024
3:10 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI:
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
Apr 28, 2024
3:10 PM (IST)
गुजरात टाइटंस प्लेइंग XI:
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा।
Apr 28, 2024
3:04 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने गेंदबाजी का फैसला लिया है। थोड़ी ही देर में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू होने वाली है।
Apr 28, 2024
2:50 PM (IST)
मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार अहमदाबाद का मौसम क्रिकेट के खेल के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। मैच के दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और नमी 44% के आसपास रहने की उम्मीद है।
Apr 28, 2024
2:50 PM (IST)
मैच की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिल सकती है। दिन के समय मुकाबला होने की वजह से स्पिनरों की भूमिका काफी अहम हो जाती है, तो वहीं मैच शुरु होने के समय तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है, ताकि पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया जा सके।
Apr 28, 2024
2:06 PM (IST)
गुजरात टाइटंस टीम का स्क्वॉड
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वॉरियर, साईं सुदर्शन, शरथ बीआर, मानव सुथार, विजय शंकर, दर्शन नालकंडे, मैथ्यू वेड, उमेश यादव, केन विलियमसन, जयंत यादव, अभिनव मनोहर, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, सुशांत मिश्रा।
Apr 28, 2024
2:05 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का स्क्वॉड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार वैशाख, स्वप्निल सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, रीस टॉप्ले, मयंक डागर, अल्जारी जोसेफ, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार।
