अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी क्लासिकल डांस में भी हैं माहिर, श्रिया सरन के वीडियो ने मचाया तहलका


Ajay Devgn onscreesn wife Shriya Saran classical dance- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अजय देवगन ऑनस्क्रीन पत्नी का क्लासिकल डांस

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुकीं भारतीय फिल्म अभिनेत्री श्रिया सरन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। एक्टिंग के अलावा वह अपनी खूबसूरती और लुक्स की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। श्रिया सरन भटनागर को हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘दृश्यम’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली है। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल प्ले कर सभी का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने शानदार क्लासिकल डांस के लिए भी जानी जाती हैं। इस बीच श्रिया सरन का एक डांस वीडियो सामने आया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

श्रिया सरन का क्लासिकल डांस वीडियो

‘दृश्यम’ और एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाने वाली श्रिया सरन अपनी फिल्मों और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बना चुकी हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस अपने नए डांस वीडियो की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में उन्हें मल्टी टैलेंटेड कहना गलत नहीं होगा। इस वीडियो में उन्हें एक महल में क्लासिकल डांस करते देखा जा सकता है। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

क्लासिकल डांस से बनाया दीवाना

श्रिया सरन ने शास्त्रीय संगीत पर बेहद खूबसूरत डांस किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस क्लासिकल डांस का हर एक स्टेप बखूबी करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। लुक्स की बात करें तो गोल्डन किनारे वाले व्हाइट कलर के इस लहंगे में श्रिया बेहद एलिगेंट नजर आ रही हैं। 

श्रिया सरन कौन हैं?

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी के रोल से लाइमलाइट में आने के बाद अब श्रिया सरन, इमरान हाशमी और मौनी रॉय की वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में अपने प्ले किए गए किरदार को लेकर खूब वाह-वाही लूट रही हैं। वहीं खबरें है कि एक्ट्रेस ‘शोटाइम’ के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं। श्रिया सरन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *