बॉलीवुड के शोमैन बन छाए राज कपूर, 11 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में रखा था कदम


Raj Kapoor Death Anniversary- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
बॉलीवुड के शोमैन बन छाए थे राज कपूर

भारतीय सिनेमा का वो दिग्गज अभिनेता जिनका नाम सुनते ही उनका चेहरा सामने आ जाता है। वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर थे, जिन्होंने आज ही के दिन साल 1988 में उन्होंने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने शानदार करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। पाकिस्तान के पेशावर में जन्में राज कपूर वो अभिनेता थे जिन्होंने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के नक्शेकदम पर चल फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। भारतीय सिनेमा में राज का बड़ा योगदान रहा है।

11 साल की उम्र में दी पहली हिट फिल्म

आज बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की आज डेथ एनिवर्सरी है। बता दें कि 2 जून 1988 को 63 साल की उम्र में अस्थमा के बिगड़ने से उनका निधन हुआ था। दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनकी सिनेमाई विरासत बाद में तीनों बेटों ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर ने सम्भाली। राज कपूर ने कई फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया। राज कपूर ने सिर्फ 11 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। वो पहली बार फिल्म ‘इंकलाब’ में नजर आए थे। खास बात तो ये कि उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘आग’ थी, जिसमें उन्होंने भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नरगिस के साथ लीड रोल में देखा गया था।

बॉलीवुड के शोमैन का हिंदी सिनेमा में था राज

राज कपूर ने 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। उनकी फिल्म ‘अवारा’ और ‘बूट पोलिश’ को कांस फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी ओर के लिए नॉमिनेटेड भी किया गया था। हिंदी सिनेमा में राज कपूर को उनके बेहतरीन काम के लिए 1971 में पद्म भूषण और 1988 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग और काम को आज भी याद किया जाता है।

राज कपूर की यादगार फिल्में

‘आवारा’, ‘बरसात’, ‘श्री 420’, ‘संगम’, ‘चोरी चोरी’, ‘अनाड़ी’, ‘छलिया’, ‘तीसरी कसम’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘बॉबी’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘प्रेम रोग’ और ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी राज कपूर की कई यादगार मूवीज आज भी एवर हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *