‘स्त्री 2’ के सीन्स हुए लीक, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव नहीं इस एक्ट्रेस ने खींचा फैंस का ध्यान


'स्त्री 2' का टीजर- India TV Hindi

Image Source : X
‘स्त्री 2’ का टीजर

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ के सीन्स ऑनलाइन लीक हो गया है। फिल्म ‘स्त्री’ के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट का लोगों लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इस बीच ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। वहीं राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का टीजर भी लीक होते ही सोशल मीडिया पर छाया गया है। इस फिल्म का टीजर ‘मुंज्या’ के साथ सीधे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया था। फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से होगा।

स्त्री 2 का टीजर लीक

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ का टीजर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर नहीं किया है, लेकिन इसका वीडियो ‘मुंज्या’ के साथ सीधे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी के साथ एक बार फिर पुरानी कास्ट फिर से नजर आएगी। ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से टकराएगी। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=-b_blSF4Llg

तमन्ना भाटिया का स्त्री 2 में होगा जलवा

‘स्त्री 2’ के टीजर में एक नई एंट्री को लेकर हिंट भी दी गई है। तमन्ना भाटिया एक डांस सीक्वेंस में स्पेशल डांसर के रूप में नजर आ रही हैं। हालांकि, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है कि फिल्म ‘स्त्री 2’ में तमन्ना भाटिया किसी किरदार में नजर आएंगी या फिर कैमियो में दिखाई देंगी। ‘स्त्री 2’ को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। इसका पहला पार्ट भी इन्होंने ही डायरेक्ट किया था।

स्त्री 2 इस दिन होगी रिलीज

फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 में 15 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें कि ‘स्त्री’ 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म दिनेश विजान की सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पहली फिल्म है। लीक हुए इस टीजर को देखकर लगता है कि स्त्री उर्फ श्रद्धा कपूर एक बार फिर डराने के लिए तैयार है। राजकुमार राव और उनके दोस्त श्रद्धा के साथ धमाका करने के लिए वापस आ गए हैं। बता दें स्त्री 2 राजकुमार राव की इस साल की तीसरी फिल्म होगी।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *