आखिर स्वरा भास्कर ने दिखा ही दिया बेटी का चेहरा, 10 महीने की राबिया लगती हैं बेबी डॉल


Swara Bhasker reveals face of daughter Raabiyaa - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
स्वरा भास्कर और बेटी राबिया।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर काफी बेबाक हैं और इसी बेबाकी के चलते ही वो चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो अपनी बातें मुखरता से रखती हैं। कम ही फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने विवादित बयानों नहीं बल्कि अपनी बेटी को लेकर चर्चा में आई हैं। उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। पिछले साल सितंबर 2023 में स्वरा भास्कर ने बेटी को जन्म दिया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया था, लेकिन अब उन्होंने बेटी की स्वैग वाली तस्वीर पोस्ट की है। 

सामने आई राबिया की पहली झलक

बीते साल 16 फरवरी 2023 को स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद ने शादी की थी। शादी के ठीक आठ महीने बाद ही स्वरा ने बेटी राबिया को जन्म दिया। उन्होंने बेटी के होने की झलकियां भी फैंस संग साझा की थीं, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया था। अब बकरीद के बाद उन्होंने बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। सामने आई तस्वीर को स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी के तौर पर शेयर किया है। इस तस्वीर में स्वरा की बेटी राबिया कॉर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। उनकी आंखों पर एक्ट्रेस ने चश्मा लगा दिया है। राबिया को आप गार्डन में कुर्सी पर बैठे देख सकते हैं। 

Swara Bhasker reveals face of daughter Raabiyaa

Image Source : INSTAGRAM

स्वरा भास्कर की बेटी राबिया।

पहले छिपाती थीं बेटी का चेहरा

इससे पहले स्वरा भास्कर ने ईद के मौके पर भी कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें भी राबिया नजर आ रही थीं, लेकिन उनके चेहरे को कवर किया गया था। कहीं तस्वीर इस एंगल से ली गई थी कि उनका चेहरा न दिए या फिर कुछ तस्वीरें ऐसी थीं जिस पर इमोजी लगा हुआ था। अब राबिया की पहली झलक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस तस्वीर के स्क्रीन ग्रैब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तस्वीर देख लोग कह रहे हैं कि स्वरा भास्कर की लाडली बिल्कुल उनके जैसी ही दिखती है। 

स्वरा ले रहीं मदरहुड के मजे

बता दें, इन दिनों स्वरा भास्कर फिल्मों और अभिनय से दूर हैं। वो हौके-मौके कुछ इवेंट्स में जरूर नजर आती हैं, लेकिन हालिया दिनों में किसी नए प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ी हैं। स्वरा भास्कर पूरा वक्त बेटी के साथ गुजार रही हैं और अपना मदरहुड खूब एंजॉय कर रही हैं। हर तीज-त्योहार को सेलिब्रेट करने की झलकियां भी वो साझा करती रहती हैं

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *