प्यार में डूबे दिखे आलिया-रणबीर, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मास्करेड पार्टी में कुछ इस तरह चुराई लाइमलाइट


Alia Bhatt ranbir kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इस पावर कपल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। ये जब भी साथ नजर आते हैं तो लोगों को कपल गोल्स देते हैं। हाल में ही आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। सामने आई ये तस्वीरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विदेश में हुए दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन की हैं। दरअसल इस मेगा इवेंट में मास्करेड पार्टी  रखी गई थी। इस दौरान ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी पार्टी के थीम के अनुसार सजे-धजे नजर आए थे। अब आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया है और इनमें दोनों ही कमाल के लग रहे हैं।  

ऐसा है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का लुक

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, ‘सनसेट क्लब’। आलिया भट्ट ने अपने हालिया पोस्ट में पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके लुक पर नजर डालें तो उन्होंने लॉन्ग गाउन कैरी किया है, जो ग्रे और ग्रीन के टोन में है। आलिया के इस फ्लोई गाउन पर सिल्वर वर्क किया गया है। एक्ट्रेसा का पूरा लुक काफी क्लासी और इसे कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी, स्लीक बन और हाई हील्स कैरी की हैं। शिफॉन फिनिश वाले इस गाउन में एक ड्रैप दुप्पटा भी लगा हुआ है। इसके अलावा अगर रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने मरून वेल्वेट ब्लेजर, व्हाइट शर्ल, टक्सिडो पैंट्स और चेहरे पर मास्क लगा रखा है। एक्टर का लुक काफी फॉर्मल और क्लासी लग रहै है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हो रही तारीफें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस लुक को देखने के बाद मम्मी सोनी राजदान ने कमेंट किया और लिखा कि दोनों लुक स्टनिंग है। इसके अलावा दोनों ही सितारों के फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘बेस्ट लुक’, वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘दो खूबसूरत लोग।’ इसी तरह के कई और कमेंट्स से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है।

यहां देखें तस्वीरें

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर और आलिया

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना लीड रोल में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। बतौर प्रोड्यूसर ये आलिया की डेब्यू फिल्म होने वाली हैं। इसके आलावा आलिया भट्ट ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल और पति रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे। बात की जाए रणबीर कपूर की तो उनके पास पाइपलाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों वो नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ की शूटिंग में लगे हुए हैं। इसके अलावा उनके पास ‘एनिमल 2’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ भी है। 

इस दिन होगी अनंत और राधिका की शादी

वहीं बात की जाए अनंत अंबानी और राधिका मर्टेंच की शादी की तो अब बस कुछ ही दिन बसे हैं। 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मर्टेंच एक दूजे के हो जाएंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तरह ही शादी की रस्मे भी ग्रैंड अंदाज में पूरी होंगी। शादी के कार्ड भी भेजे जा रहे हैं। नीता अंबानी हाल में ही शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ पहुंची थीं। इसके अलावा अनंत को भी अजय देवगन और काजोल के घर स्पॉट किया गया, जहां वो शादी का कार्ड देने ही गए हुए थे। ऐसे में अब शादी की तैयारियां आखिरी चरण में हैं और जोर शोर से हो रही हैं

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *