शादी के 14 दिन बाद माता-पिता की याद में तड़पी सोनाक्षी सिन्हा, विदाई की तस्वीरें शेयर कर हुई भावुक


Sonakshi Sinha Zaheer iqbal- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
सोनाक्षी को आई माता-पिता की याद

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। कपल की शादी मुंबई में सोनाक्षी के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है। भले ही सोनाक्षी की शादी को अब काफी समय बीत गया है, लेकिन इसके चर्चे अब तक सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। लगातार सोनाक्षी की शादी को लेकर उनके घर में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में सोनाक्षी ने अपने माता-पिता की याद में एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि वो उन्हें काफी मिस कर रही हैं। 

सोनाक्षी को आई मायके की याद

सोनाक्षी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो उनके विदाई के दौरान की है। इन तस्वीरों में जहां एक तरफ उनकी विदाई पर उनकी मां रोती हुई दिखाई दे रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा मायूस नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी को माता-पिता के साथ गले लगकर इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। आखिर वह बाबुल का अंगना छोड़ ससुराल जो जा रही हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने  इमोशनल नोट भी लिखा है, जिसे पढ़कर साफ जाहिर हो रहा है कि उन्हें अपने मायके की बहुत याद आ रही हैं। सोनाक्षी ने लिखा है- ‘शादी में मां रोने लगीं, जब उन्हें लगा कि मैं घर से बाहर जा रही हूं। मैंने उनसे कहा- चिंता मत करो… जुहू से बांद्रा बस 25 मिनट दूर है। आज उनकी थोड़ी ज्यादा याद आ रही है, इसलिए मैं अपने आप से यही बात कह रही हूं। आशा है कि घर पर रविवार की सिंधी कढ़ी बनी होगी… जल्द ही मिलते हैं… जूम जूम जूम।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनके पोस्ट पर कमेंट कर अपना-अपना रिएक्शन भेज रहे हैं। 

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे कपल

बता दें, 23 जून को परिवार वालों की मौजूदगी में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर कुछ रीति रिवाज भी निभाए थे। दोनों ही सितारों के परिवार वाले और करीब दोस्त उनके साथ हर मौके पर खास मौके पर मौजूद रहे। शादी के इस सेलिब्रेशन में सभी ने जमकर मौज-मस्ती भी की, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *