भ्रष्टाचार के खिलाफ डबल एक्शन, कर्नाटक में ED और लोकायुक्त दोनों की बड़ी रेड जारी


कर्नाटक में ईडी की रेड।- India TV Hindi

Image Source : PTI
कर्नाटक में ईडी की रेड।

प्रवर्तन निदेशालय यानी की ईडी ने कर्नाटक में बड़ी रेड की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की ये रेड बीते बुधवार से ही चल रही है जिसमें पूर्व एमएलए और मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई भी जारी है। मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच के संबंध में ईडी ने ये रेड की है। वहीं, खास बात ये भी है कि कर्नाटक में इसी वक्त लोकायुक्त की ओर से भी अलग-अलग जिलों में रेड चल रही है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम (कर्नाटक सरकार) के SB अकाउंट और SOD अकाउंट से अवैध तरीके से फंड ट्रांसफर करने का आरोप सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 89.63 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का आरोप है। इसी सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रेड की है।

CBI ने दर्ज किया था केस

कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम का अकाउंट बेंगलुरु के एमजी रोड पर यूनियन बैंक में था। इसी साल 6 मई को अकाउंट से संबंधित फ्रॉड के बारे में पता चला था। 3 जून को सीबीआई ने यूनियन बैंक की शिकायत पर बैंक के अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अब ED इसी मामले में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है। 

लोकायुक्त की रेड भी जारी

दूसरी ओर कर्नाटक के विभिन्न जिलों में लोकायुक्त की ओर से भी रेड जारी है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी के पास दर्ज 11 मामलों के सिलसिले में कर्नाटक के मांड्या, कोलार, बेलगावी, मैसूर और हसन  सहित 9 जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी चल रही है। 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *