कांगो में भीषण नरसंहार, हथियारबंद लोगों के हमले में 9 सैनिकों समेत 72 लोगों की मौत


कांगो के किंसेले गांव में भीषण नरसंहार - India TV Hindi

Image Source : AP
कांगो के किंसेले गांव में भीषण नरसंहार

किंशासा: कांगो के एक गांव में हथियारबंद लोगों के हमले में नौ सैनिकों और एक सैनिक की पत्नी सहित कम से कम 72 लोग मारे गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि ज़मीन को लेकर हुए संघर्ष में कांगो की राजधानी के पास एक मिलिशिया हमले में कम से कम 72 लोग मारे गए। प्रतिद्वंद्वी समुदायों के बीच हिंसा तेज हो गई है। यह हमला राजधानी किंशासा से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में किंसेले गांव में हुआ।

जमीन को लेकर दो साल से चल रहा संघर्ष

क्षेत्र में असुरक्षा और ख़राब बुनियादी ढांचे के कारण हमलों की रिपोर्ट दर्ज होने में कई दिन लग रहे हैं। किन्सेले क्वामाउथ क्षेत्र में टेके और याका समुदायों के बीच दो साल से संघर्ष चल रहा है, जिससे सैकड़ों नागरिकों की मौत हो गई है। हमलावर मोबोंडो मिलिशिया के सदस्य थे। यह समूह खुद को याका लोगों के रक्षक के रूप में पेश करता है।

क्वामाउथ क्षेत्र के प्रांतीय डिप्टी डेविड बिसाका ने फोन पर बताया कि झाड़ियों में अन्य शवों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सेना एक सप्ताह में दूसरी बार इस मिलिशिया को खदेड़ने में सफल रही। मोबोंडो मिलिशिया ने सबसे पहले शुक्रवार को गांव पर हमला करने की कोशिश की। शनिवार के हमले  में कम से कम 72 लोग मारे गए। मरने वालों में नौ सैनिक और एक सैनिक की पत्नी शामिल हैं।

कांगो की सेना हिंसा को रोकने के लिए कर रही है संघर्ष

 अप्रैल 2024 में कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी की उपस्थिति में संघर्ष विराम के बावजूद समुदायों के बीच झड़पें जारी हैं और हाल के हफ्तों में और भी तेज हो गई हैं। कांगो की सेना देश के पूर्व में अधिक व्यापक हिंसा को रोकने के लिए भी संघर्ष कर रही है। यहां पर कई लोग क्षेत्र के सोने और अन्य संसाधनों में हिस्सा चाहते हैं।

इनपुट- एपी

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *