रीवा में फौजी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत के बाद पुलिस को फोन कर कहा- मैंने पत्नी को मार डाला


Murder- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
फौजी पती ने की पत्नी की हत्या

जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात समाने आई है। यहां सेना के एक जवान ने अपने घर के आंगन में ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति का पत्नी के साथ विवाद था और पत्नी मायके में थी। पत्नी अपनी बेटी को लेने सुसराल आई थी। इसी बीच पति और पत्नी के बीच विवाद उपजा और पति ने घर के अंदर से कुल्हाड़ी निकाली और उसके गर्दन में वार कर उसे घायल कर दिया। घायल युवती जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी ने कई बार पत्नी के गर्दन में वार किया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर में कैद कर दिया और जांच में जुट गई।

घटना रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के कठेरी गांव की है। यहां पर रहने वाला सुनील पटेल आर्मी का जवान है। वह हाल ही में छुट्टियां लेकर घर आया था। बताया जा रहा है की सुनील और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था। वह जब भी ड्युटी में चला जाता था, तब उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ अपने मायके चली जाती थी। बेटी के जन्मदिन पर जवान अपने घर आया था तब भी उसकी पत्नी और बेटी मायके पर ही थीं। आर्मी जवान सुनील पटेल अपने बेटी का जन्म दिन मनाने के लिए अपने ससुराल गया और उसे अपने घर ले आया।

कुल्हाड़ी मारकर की हत्या 

रविवार को आर्मी जवान की पत्नी भी अपने सुसराल आ गई। इसके बाद दोनों पति-पत्नि की बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बीच पति को इतना गुस्सा आया कि वह अपने घर के अंदर गया और कुल्हाड़ी निकाल कर ले आया। उसने घर के आंगन पर खड़ी पत्नी के गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद पुलिस को किया फोन

हत्या के बाद आरोपी पति ने मनगवां थाना पुलिस को फोन घुमाया और बोला के मैंने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। आरोपी का कथन सुनते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। तत्काल पुलिस की एक टीम घटना स्थल पहुंची। मौके पर खून से लथपथ युवती की लाश घर के आंगन पर जमीन में पड़ी थी और सामने आरोपी खड़ा था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया और उसे उसके ही घर में कैद कर दिया। पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है। पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

डीआईजी साकेत पाण्डेय ने कहा कि आरोपी सुनील पटेल बेटी के जन्मदिन पर अवकाश लेकर अपने घर आया हुआ था। उसकी पत्नी और बेटी मायके में थीं। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था या चरित्र संदेह के चलते पति ने आत्मघाती कदम उठाया है। उसने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। घटना के बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

(रीवा से अशोक पांडे की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *