बिहार के बेगूसराय में परिवार के 4 लोगों को धारदार हथियार से काटा, तीन की मौत, बेटे की हालत नाजुक


परिवार के 4 लोगों को धारदार हथियार से काटा- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
परिवार के 4 लोगों को धारदार हथियार से काटा

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से काट डाला। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक है। मामला बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 का है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों ने शनिवार की सुबह पति-पत्नी, पुत्र व पुत्री पर जानलेवा हमला किया और धारदार हथियार से उनके शरीर पर कई वार किए। बताया जा रहा है कि परिवार को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। 

तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हुई

इस घटना में पति, पत्नी और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप घायल 7 वर्षीय बेटे की हालत चिंताजनक है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

सात साल के बेटे की हालत गंभीर

पुलिस ने मृतकों की पहचान नागो महतो, उनकी पत्नी संजीता देवी और पुत्री सपना कुमारी के रुप में की गई है।  इस घटना में घायल हुए गंभीर रूप 7 वर्षीय बेटे अंकुश कुमार की स्थिति चिंताजनक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है।

रिपोर्ट-संतोष श्रीवास्तव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *