सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव के बाद झड़प, गृह मंत्री ने पहुंचकर आरती की, 50 से अधिक हिरासत में


stone pelting in surat on ganesh pandal- India TV Hindi

Image Source : ANI
सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव।

गुजरात के सूरत में गणेश पंडाल पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई है। पथराव के बाद दो गुटों मे झड़प हो गई। पुलिस और पब्लिक पर पत्थरबाजी की गई और कई गाड़ियों में भी आग लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। 

सूरत में जिस पंडाल में गणेशजी की प्रतिमा पर पथराव कर मूर्ति को खंडित किया गया था वहां गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी खुद पहुंचे। उसी पंडाल में उन्होंने पूजा कर गणेशजी की आरती भी की। उनके साथ में सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत और सूरत महापौर दक्षेश मावानी भी मौजूद रहे।

क्या है पूरी घटना?


गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया है कि सूरत के सैयदपुरा इलाके में आज 6 लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। इन सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने इन लोगों को बहकाने वाले अन्य 27 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *