शरीर में पैदा हुई विटामिन बी-12 की कमी को जड़ से दूर कर सकती हैं ये पत्तियां, जान लें डाइट में शामिल करने का सही तरीका


सेहत के लिए वरदान मोरिंगा की पत्तियां- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
सेहत के लिए वरदान मोरिंगा की पत्तियां

अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाए, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ कैप्सूल्स कंज्यूम करके ही इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। दरअसल, विटामिन बी-12 रिच फूड आइटम्स का सेवन करके भी शरीर में पैदा हुई विटामिन बी-12 की डेफिशिएंसी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे…

फायदेमंद साबित होंगी सहजन की पत्तियां

मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों में विटामिन बी-12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक सहजन की पत्तियां आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन बी-12 के अलावा विटामिन ए, बी-2, बी-6, सी, डी और ई जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

डाइट में शामिल करने का सही तरीका

अगर आप भी विटामिन बी-12 की कमी को अलविदा कह देना चाहते हैं तो सहजन की पत्तियों को सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए। अगर आप चाहें तो मोरिंगा की पत्तियों से जूस बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए सहजन की पत्तियों की सब्जी का सेवन भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं इन पत्तियों का इस्तेमाल सलाद और सूप में भी किया जा सकता है। 

असरदार साबित होंगी खाने की ये चीजें

सहजन की पत्तियों के अलावा आप कुछ और खाने की चीजों को भी कंज्यूम कर सकते हैं। दूध, दही, ब्रोकली और बादाम जैसी चीजें भी शरीर में पैदा हुई विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने में कारगर साबित हो सकती हैं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो मीट और अंडे खाकर भी इस विटामिन की डेफिशिएंसी से छुटकारा पा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *