कोटा में तिरंगे के साथ छेड़छाड़
कोटा: राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है। यहां एक वर्ग विशेष ने तिरंगे पर चांद-तारे लगाकर उसे लहराया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तिरंगे को देखा जा सकता है।
क्या है पूरा मामला?
मामला सोमवार सुबह 11 बजे का है, जब कोटा में तिरंगे के ऊपर चांद-तारे लगाकर उसे लहराया गया। ये घटना कोटा अनंतपूरा थाना क्षेत्र में अनंतपूरा कोटा झालावाड़ हाईवे पर जुलूस के दौरान घटी। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अशफाक, अमन और अमन अली को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसमें अशफाक जुलूस का संयोजक था। इसी ने जुलूस निकलवाया था और झंडे पर अन्य चिह्न बनाये थे।
कॉपी अपडेट हो रही है…