रामगिरी महाराज के बयान के खिलाफ आज मुंबई में रैली करेंगे AIMIM नेता इम्तियाज जलील


रामगिरि महाराज और इम्तियाज जलील।- India TV Hindi

Image Source : FILE
रामगिरि महाराज और इम्तियाज जलील।

महंत रामगिरी महाराज द्वारा इस्लाम के खिलाफ दिए गए कथित बयान को लेकर AIMIM पार्टी के नेता इम्तियाज जलील ने मोर्चा खोल दिया है।  रामगिरी महाराज को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर इम्तियाज जलील मुंबई में रैली करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, वह अपने घर से निकल कर पहले कब्रिस्तान जाएंगे, उसके बाद मुंबई की ओर कूच करेंगे।

क्या है इम्तियाज जलील का आरोप?

AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने कहा है कि रामगिरी महाराज ने भड़काऊ बयान दिया। 60 से ज्यादा FIR हो गई हैं लेकिन अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि रामगिरी बाबा के बाल को भी ठेस पहुंचाने नहीं दूंगा, ऐसे में संविधान कहां है। हम मुंबई की ओर निकल रहे हैं, आज महाराष्ट्र के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी।

कौन हैं रामगिरि महाराज?

महंत रामगिरि महाराज महाराष्ट्र के सरला द्वीप के मठाधीश हैं। उनके भक्तों की संख्या लाखों में बताई जाती है। छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, जालना, जलगांव क्षेत्र में महंत रामगिरि महाराज का काफी प्रबाव माना जाता रहा है। माना जाता है कि सरला द्वीप का निर्माण गोदावरी नदी के बंटवारे से हुआ है।

आरोपों पर क्या बोले रामगिरि महाराज?

\रामगिरि महाराज ने कहा था कि जो बयान मैंने दिया है वह किसी ग्रंथ के आधार पर दिया था। वह इतिहास है और इतिहास बदल नहीं सकता। सत्य को उजागर करना हमारा काम है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म पर भी बात की थी। रामगिरि महाराज ने कहा है कि अपने बयान को लेकर मैं कोई खेद प्रकट नहीं करना चाहता। उन्होंने ये भी कहा था कि अकबरुद्दीन ओवैसी ने जब बोला था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो तब उनकी गिरफ्तारी हुई थी क्या। इस देश में अपना मत व्यक्त करने की स्वतंत्रता है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे को बताया गया महाराष्ट्र का भावी मुख्यमंत्री, मातोश्री में लगाए गए बैनर

पुणे: धार्मिक जुलूस में हाईटेंशन तार से टकराई झंडे की रॉड, करंट लगने से 2 युवकों की मौके पर मौत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *