
मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ हुआ रतन टाटा का अंतिम संस्कार
प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार शाम मध्य मुंबई स्थित एक शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर और श्रद्धांजलि दिया। बता दें कि वर्ली स्थित शवदाह गृह में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य और टाटा समूह के लोग मौजूद रहें। बता दें कि केंद्रीय गहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे समेत कई लोग वहां मौजूद रहें।
