
केदारनाथ
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट आज बंद हो जाएंगे। ऐसे में आज सुबह 4 बजे से विधि-विधान के साथ पूजा हो रही है।
कब बंद होते हैं कपाट?
भैया दूज के दिन कपाट बंद किए जाते हैं। पंचमुखी मूर्ति को चल विग्रह डोली में रखा जाएगा। चल विग्रह डोली उखीमठ के ओंकारेश्वर पहुंचेगी। गौरीकुंड, सोनप्रयाग होते हुए आज रामपुर में डोली पहुंचेगी। 5 नवंबर को ओंकारेश्वर में केदारनाथ विराजमान होंगे।
इस साल 16 लाख यात्री केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। पिछले 6 दिन में 1 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे थे। आज ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद होंगे।
कॉपी अपडेट हो रही है…
