GIP मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने की खुदकुशी, चल रहा था तलाक का केस


Woman Suicide, GIP Mall Suicide, GIP Mall News- India TV Hindi

Image Source : FILE
एक महिला ने GIP मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला ने GIP मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला बुधवार की रात थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में स्थित जीआईपी मॉल में घूमने के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि आकांक्षा सूद नाम की महिला ने अचानक मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला की 2017 में शादी हुई थी और उनका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था।

‘GIP मॉल घूमने आई थीं’

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि आकांक्षा बीती रात को सेक्टर 38A स्थित GIP मॉल में आई थी। सिंह ने बताया कि आकांक्षा ने अज्ञात कारण के चलते मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। उनके मुताबिक, आकांक्षा को गंभीर हालत में इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका की साल 2017 में शादी हुई थी और उनका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था।

‘तलाक का केस चल रहा था’

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। DCP राम बदन सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘कल रात 9:30 बजे के बाद GIP मॉल के गेट नंबर 3 के पास फायर एग्जिट की सीढ़ियों से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पास मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से पता चला कि वह करावल नगर की रहने वाली थी। उसके भाई और भाभी ने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी और उसका तलाक का केस चल रहा है। वह हमेशा तनाव में रहती थी और उसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *