
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। कभी गजब का जुगाड़ देखने को मिल जाता है तो कभी अतरंगी चीजें वीडियो में नजर आ जाती हैं। अभी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आपका चौंकना तो तय ही है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें हैरान कर देने वाला नजारा दिख रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि 6 महिलाएं यमुना के पानी में खड़ी हैं और नदी में जहरीला झाग भी नजर आ रहा है। अब इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि उसी झाग से कुछ महिलाएं अपने बालो को धोती हुई नजर आ रही हैं जैसे वो कोई शैंपू हो। वीडियो में साफ-साफ ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहा वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा भी हो सकता है कि वीडियो पुराना हो मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mrjethwani_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘अरे दीदी वो शैंपू नहीं है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- कुछ दिनों बाद ये स्किन डॉक्टर के पास जाएंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- इससे बाल साफ नहीं होंगे, इससे पूरे बाल ही साफ हो जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- कहीं ऐसा न हो दीदी के सारे बाल हाथ में आ जाएं। एक अन्य यूजर ने लिखा- पानी के शैंपू फ्री।
ये भी पढ़ें-
किसी की मजबूरी का ऐसा मजाक उड़ाना ठीक नहीं, Video देखकर आप भी होंगे सहमत
