मुंबा देवी-देवघर-केदारनाथ जैसी धार्मिक स्थलों वाली सीटों पर किसे मिली जीत, यहां जानें


मतगणना की तस्वीर- India TV Hindi

Image Source : PTI
मतगणना की तस्वीर

नई दिल्लीः  झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम कई सीटों पर घोषित कर दिए गए हैं जबकि कुछ सीटों पर मतगणना पूरी होने वाली है। इसके अलावा 15 राज्यों की 46 सीटों पर भी रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। इनमें कुछ सीटें धार्मिक स्थलों वाली भी हैं। जैसे- झारखंड की देवघर, महाराष्ट्र की मुंबा देवी, उत्तराखंड की केदारनाथ सीट। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि धार्मिक स्थलों वाली सीटों पर किस पार्टी और किस उम्मीदवार को जीत मिली है। 

केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत

सबसे पहले आपको उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट की जानकारी देते हैं। केदारनाथ सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में यहां की जनता बीजेपी के साथ जाना पसंद की।  बीजेपी की आशा नौटियाल ने कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत को 5622 वोटों से हराया। तीसरे नंबर पर निर्दलीय त्रिभुवन सिंह रहे जिन्हें 9311 वोट मिले। त्रिभुवन पहली बार चुनाव लड़े थे। इससे पहले बीजेपी बद्रीनाथ उपचुनाव हार गई थी। इसलिए यह सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी।

देवघर सीट पर किसको मिली जीत

झारखंड के देवघर जिले को भगवान शंकर की धरती कहा जाता है। यह हिंदुओं का सबसे पवित्र स्थान है। देवघर को बैद्यनाथ धाम और बाबा धाम के नाम से भी जाना जाता है। इसे देवगढ़ भी कहा जाता है। यह भगवान शिव के बारह शिव ज्योतिर्लिंगों में से एक है। देवघर विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। आरजेडी उम्मीदवार सुरेश पासवान 21 राउंड की गिनती के बाद 35 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पर 22 राउंड तक ही गिनती होनी है। ऐसे में आरजेडी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। देवघर से बीजेपी उम्मीदवार नारायण दास 35523 वोट से पीछे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय और चौथे नंबर पर बसपा है।

मुंबा देवी विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे

मुंबई के भूलेश्वर में स्थित मुंबा देवी मंदिर हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थान है। मुंबा देवी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अमीन पटेल आगे चल रहे हैं। 17 में से 16 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के अमीन पटेल 35 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी चल रही हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार से 34844 वोट से पीछे चल रही है। ऐसे में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पक्की लग रही है। शाइना एनसी बीजेपी की कद्दावर नेता रही हैं। सीट बंटवारे में मुंबा देवी सीट एकनाथ शिंदे के खाते में चली गई थी। वह चुनाव से ऐन वक्त पर शिवसेना में शामिल हुई और टिकट भी मिल गया था।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *