राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस, सदन में जबरदस्त हंगामा


 Breaking News- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Breaking News

नई दिल्लीः राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर शुक्रवार को सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सदन के चेयरमैन धनखड़ और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहल हुई। जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। किसी से झुकता नहीं हूं। मैंने बहुत बर्दाश्त किया। मैंने सभी की इज्जत की। 

चेयरमैन जगदीप धनखड़ का जवाब देते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि आपने संविधान की धज्जियां उड़ाई। हम आपकी तारीफ करने यहां पर नहीं आए। आप नियम के हिसाब से सदन को चलाएं। खरगे ने धनखड़ से कहा कि अगर आप किसान के बेटे हैं तो हम मजदूर के बेटे हैं। खरने ने कहा कि आपने हमारी बेइज्जती की तो हम कैसे आपकी इज्जत करें। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *