महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय?


Maharashtra, Politics

Image Source : PTI
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार

मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब सबकी निगाहें विभागों के बंटवारे पर टिकी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले 24 घंटे में फडणवीस सरकार विभागों का बंटवारा कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि विभागों के बंटवारे के लिए फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है। 

विभागों के बंटवारे का फॉर्मूला तय

विभागों के बंटवारे के लिए संभावित फॉर्मूले की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक भाजपा गृह मंत्रालय, विधि एवं न्याय, ऊर्जा, सिंचाई, ग्रामीण विकास, राजस्व, कौशल विकास, सामान्य प्रशासन, पर्यावरण, आदिवासी विकास जैसे मंत्रालय अपने पास रखेगी । 

वहीं शिंदे की शिवसेना को शहरी विकास, आवास विकास, सामाजिक न्याय, पर्यटन, खनन, जलापूर्ति, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी जैसे मंत्रालय मिल सकता है। वहीं अजित पवार की एनसीपी को वित्त एवं योजना, खाद्य एवं आपूर्ति, एफडीए, आबकारी, कृषि, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्याक, राहत एवं पुनर्वास मंत्रालय मिल सकता है।

बता दें कि फडणवीस ने रविवार को नागपुर में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और अपनी टीम में 39 नए सदस्यों को शामिल किया। इसमें बीजेपी से 19, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से 11 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से नौ विधायक शामिल थे। इस कैबिनेट में कुल 16 नए चेहरे हैं जबकि 10 चेहरों का पत्ता कट गया है।

महाराष्ट्र सरकार में रविवार को शामिल किए गए मंत्रियों की लिस्ट

कैबिनेट मंत्री

चन्द्रशेखर बावनकुले (भाजपा) राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा) हसन मुश्रीफ (राकांपा) चंद्रकांत पाटिल (भाजपा) गिरीश महाजन (भाजपा) गुलाबराव पाटिल (शिवसेना) गणेश नाइक (भाजपा) दादा भुसे (शिवसेना) संजय राठौड़ (शिवसेना) धनंजय मुंडे (राकांपा) मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा) उदय सामंत (शिवसेना) जयकुमार रावल (भाजपा) पंकजा मुंडे (भाजपा) अतुल सावे (भाजपा) अशोक उइके (भाजपा) शंभूराज देसाई (शिवसेना) आशीष शेलार (भाजपा) दत्तात्रय भरणे (राकांपा) अदिति तटकरे (राकांपा) शिवेंद्रसिंह राजे भोसले (भाजपा) माणिकराव कोकाटे (राकांपा) जयकुमार गोरे (भाजपा) नरहरि झिरवाल (राकांपा) संजय सावकरे (भाजपा) संजय शिरसाट (शिवसेना) प्रताप सरनाईक (शिवसेना) भरत गोगावले (शिवसेना) मकरंद जाधव पाटिल (राकांपा) नितेश राणे (भाजपा) आकाश फुंडकर (भाजपा) बाबासाहेब पाटिल (राकांपा) प्रकाश अबितकर (शिवसेना)

राज्य मंत्री

 माधुरी मिसाल (भाजपा) आशीष जायसवाल (शिवसेना) पंकज भोयर (भाजपा) मेघना बोर्डिकर (भाजपा) इंद्रनील नाइक (राकांपा) योगेश कदम (शिवसेना)

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *