मन की बात
नई दिल्ली: पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में अपना संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को देश में संविधान को लागू हुए 75 साल होने जा रहे हैं जो हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है वह समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है और हमारा मार्गदर्शक है।