UKPSC Lower PCS के आवेदन में इस तारीख से कर सकेंगे करेक्शन, आज हो रही एप्लीकेशन विंडो बंद


प्रतीकात्मक फोटो

Image Source : PEXELS
प्रतीकात्मक फोटो

UKPSC Lower PCS: अगर आप यूकेपीएससी लोअर पीसीएस 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 4 जनवरी, 2025 को UKPSC लोअर पीसीएस 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है और करने के इच्छुक हैं वे सभी UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान से संगठन में 113 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कब से कर सकेंगे फॉर्म में करेक्शन? 

जो उम्मीदवार अपने आवेदन में करेक्शन करने के इच्छुक हैं वे सभी करेक्शन विंडो के जरिए ऐसा कर सकेंगे। करेक्शन विंडो 10 जनवरी को खुलेगी, जो कि 20 जनवरी 2025 को बंद होगी। 

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान से कुल 113 पदों को भरा जाएगा। 

  • नायब तहसीलदार: 36 पद
  • डिप्टी जेलर: 14 पद
  • आपूर्ति निरीक्षक: 36 पद
  • मार्केटिंग इंस्पेक्टर: 6 पद
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी: 5 पद
  • आबकारी निरीक्षक: 5 पद
  • वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक: 2 पद
  • गन्ना विकास निरीक्षक: 6 पद
  • खांडसारी निरीक्षक: 3 पद 

क्या है एज लिमिट

पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें

सबसे पहले उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।


इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा।

एक बार हो जाने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें।

इसके बाद आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।

इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

आखिरी में आगे की जरूरत के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

.ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं, गति का नियम न्यूटन से पहले इस भारतीय ने बता दिया था

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *