कौन है राखी सावंत का होने वाला दुल्हा डोडी खान? पाकिस्तानी एक्टर ने वीडियो बनाकर किया प्यार का ऐलान


Rakhi sawant

Image Source : INSTAGRAM
राखी सावंत और डोडी खान।

राखी सावंत या तो अपने विवादित कमेंट्स या फिर अपने बेबाक विचारों के लिए चर्चा में रहती हैं। पिछले काफी समय से दुबई में रह रहीं राखी सावंत अपनी हालिया पाकिस्तान यात्रा को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद ऐलान कर दिया है कि वो पाकिस्तान गई थीं। हाल ही में पाकिस्तानी स्टार हानिया आमिर के बारे में बातें करके वो चर्चा में आई थीं। एयरपोर्ट से राखी ने एक वीडियो साझा कर कहा था कि वो कई सूटकेस लेकर पाकिस्तान पहुंच गई हैं और अब हानिया आमिर के साथ उनके घर में रहेंगे। साथ ही कहा था कि हानिया अपनी अलमारी में उनके लिए भी जगह बनाएं। इसके बाद ही राखी ने लोगों अपने एक और बयान से चौंका दिया। उन्होंने पाकिस्तान में शादी करने की मंशा जाहिर की और कहा कि वो वसीम अक्रम को अपना दूल्हा बनाना चाहती हैं। अब इसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है और वो भी एक पाकिस्तानी एक्टर क साथ।  

कौन हैं डोडी खान

अभिनेत्री ने अब एक चौंकाने वाली घोषणा की है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में एक्टर डोडी खान से शादी करने की अपनी योजना बताई है। डोडी खान पाकिस्तान के एक लोकप्रिय अभिनेता और मॉडल हैं। उन्हें ‘दुर्ज’, ‘घबराना नहीं है’, ‘अखाड़ा’, ‘चौधरी’ सहित कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। डोडी खान के इंस्टाग्राम पर सिर्फ 23 हजार फॉलोअर्स हैं। वह कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को अपना आदर्श मानते हैं। डोडी खान को बॉडी बिल्डिंग का भी शौक है और अपना काफी वक्त जिम में ही बिताते हैं। एक्टर अपनी जिम ट्रेनिंग के वीडियो भी पोस्ट करते रहते हैं। अब डोडी ने अपने एक वीडियो से लोगों को हैरत में डाल दिया है। इस वीडियो में वो राखी सावंत पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

डोडी ने किया प्यार का ऐलान

डोडी  खान ने राखी को प्रपोज करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। हाल ही में इंस्टाग्राम पर डोडी खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है और राखी सावंत उमराह पूरा करने की बधाई दी। इस वीडियो में डोडी ने आगे कहा, ‘क्या मुझे शादी की बारात भारत या दुबई में लानी चाहिए? लव यू।’ राखी ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए हंसने वाला इमोजी पोस्ट कर दिया है। इसके अलाना उन्होंने अपनी और डोडी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मैं बहुत खुश हूं। आखिरकार, मुझे अपने जीवन के लिए सही साथी मिल गया है।’

यहां देखें वीडियो

पहले भी हुई है दो शादियां

बता दें, राखी सावंत ने खुलासा किया है, ‘शादी पाकिस्तान में इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ होगी। रिसेप्शन भारत में होगा और हम अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड या नीदरलैंड जाएंगे। हम दुबई में सेटल होंगे।’ इससे पहले भी राखी सावंत ने दो बार शादी की है। ये राखी सावंत की तीसरी शादी होगी। रितेश सिंह और आदिल दुर्रानी से शादी के बाद काफी विवाद हुआ था। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *