
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल परिणाम जारी
UP Police Constable Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फाइनल परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड यानी UPPRPB ने आज यानी 13 मार्च 2025 को 60 हजार से अधिक यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती हेतु फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें अनारक्षित कैटेगरी के 24102, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16264, अनुसूचित जाति वर्ग के 12650, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1204 कैंडिडेट्स चुने गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
कटऑफ
- अनारक्षित कैटेगरी के लिए कटऑफ- 225.75926
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ- 209.26396
- अन्य पिछड़ा वर्ग कटऑफ- 216.58607
- अनुसूचित जाति कटऑफ- 196.17614
- अनुसूचित जनजाति कटऑफ- 170.03020
कैंडिडेट्स डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने फाइनल रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 60244 पदों के लिए कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया गया है। बता दें कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अगस्त को किया गया था, जिसमें- लगभग 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। दूसरे चरण की परीक्षा 30 और 31 अगस्त को आयोजित हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के लिए 48,17,441 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था।