Basant Panchami: बसंत पंचमी के दिन बिना मुहूर्त जानें कर सकते हैं ये कार्य, सब होगा मंगल


basant panchmi

Image Source : FILE PHOTO
सरस्वती देवी

Basant Panchami 2025: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य के लिए लोग पहले शुभ मुर्हूत देखते हैं कि किस दिन वह कार्य शुरु करना उनके लिए मंगलकारी होगा। पर धर्म ग्रंथों के मुताबिक, कुछ ऐसी तिथियां भी हैं जिसमें बिना कोई शुभ मुहूर्त देखे आप अपना शुभ कार्य शुरू सक सकते हैं। ऐसा ही एक खास दिन बसंत पंचमी भी है। यह हर साल के माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 2 दिन पड़ रही है, इसलिए कुछ जगहों पर यह 2 फरवरी तो कुछ जगहों पर 3 फरवरी को मनाई जाएगी। ऐसे में इस तिथि पर कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है, आइए जानते हैं कि कौन-कौन से वह कार्य है?

नया बिजनेस शुरू करना

बसंत पंचमी के दिन अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो ये बेहद शुभ हो सकता है। मां सरस्वती इस दिन आप और आपके बिजनेस पर कृपा जरूर बरसाएंगी।

मुंडन संस्कार

अगर आप अपने बच्चे का मुंडन संस्कार करना चाहते हैं तो यह दिन बेहद शुभ है। इस दिन बिना किसी पंडित आदि से बात किए आप अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कार्यक्रम रख सकते हैं।

गृह प्रवेश

अगर आप अपने नए घर की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं तो बसंत पंचमी का दिन आपके लिए बेहद खास है। इस दिन आप अपने नए घर के लिए गृह प्रवेश पूजा रख सकते हैं।

भवन निर्माण पूजा या भूमि पूजन

बसंत पंचमी के लिए दिन आप अपने सपनों के घर का निर्माण आरंभ करवा सकते हैं। यदि भूमि पूजन करना है तो भी यह दिन आपके लिए बेहद शुभ है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *