
अरविंद सिंह मेवाड़ का हुआ निधन।
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का उदयपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। परिवार के लोगों ने बताया कि अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार थे और उदयपुर स्थित उनके आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के पुत्र थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। अरविंद सिंह के निधन से मेवाड़ में शोक की लहर है। वहीं सोमवार को राजघराने की परंपरा के अनुसार अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
खबर अपडेट की जा रही है…