दिल्ली चुनाव: वीरेंद्र सचदेवा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विपक्ष पर साधा निशाना


 Breaking News

Image Source : INDIA TV
Breaking News

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चुनाव की तारीख अब नजदीक है। यहां चुनाव प्रचार का शोर भी अब थम गया है। ऐसे में भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे चुनाव प्रचार के बाद जो निश्चय दिल्ली की जनता ने किया है उसकी झलक 5 फरवरी को दिखेगी। दिल्ली की जनता का प्यार भाजपा को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का कुशासन और भ्रष्टाचार सबने देख लिया है। इस बार भाजपा ने केंद्र सरकार योजनाओं को लेकर प्रचार किया है। प्रधानमंत्री के काम और नाम पर जनता का समर्थन मिला है। झुग्गी बस्ती भाजपा की ताकत बनकर उभरी है। जनता का मूड बता रहा है कि दिल्ली में कमल खिलने जा रहा है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *