Noida: गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाया खाना, फिर हुआ ऐसा विवाद, IT इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी अपनी जान


सांकेतिक तस्वीर
Image Source : FILE PHOTO
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां नोएडा के एक होटल में रुके इंजीनियर ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। यह वारदात थाना सेक्टर 20 के अंतर्गत सेक्टर 27 में स्थित एक होटल की है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

होटल में गर्लफ्रेंड के साथ रुका था मृतक इंजीनियर

पुलिस ने बताया कि मृतक इंजीनियर होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुका हुआ था। वह गर्लफ्रेंड के साथ दो साल से लीव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस ने मृतक इंजीनियर के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।

हाथरस का रहने वाला था मृतक इंजीनियर

पुलिस ने घटना की अधिक जानकारी देते हुए कहा कि मृतक इंजीनियर हाथरस का रहने वाला था। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने कहा कि जान गंवाने वाले उमेश की उम्र करीब 38 साल थी और वह आईटी इंजीनियर था। 

गर्लफ्रेंड के साथ खाना खाने के बाद हुआ विवाद

पुलिस ने कहा कि वह एक नामी कंपनी में काम करता था। गुरुवार की रात को वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्टर 27 स्थित वेमसन होटल में ठहरा था। जहां दोनों ने एक साथ खाना खाया। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद उमेश ने होटल के कमरे में फंदे से लटककर फांसी लगा ली।

गर्लफ्रेंड से की जा रही पूछताछ

पुलिस को इस घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह मिली। पुलिस ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मृतक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। 

मृतक के परिजनों ने नहीं दर्ज कराई अभी शिकायत

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों दो साल से लिव इन रिलेशन शिप में रह रहे थे। दोनों स्वेच्छा से बीती रात को होटल में आकर रुके थे। मृतक के परिजनों को मामले की की सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराते हैं तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच करेगी। (इनपुट-भाषा)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *