पेरू में सोने की खदान से अगवा किए Security Guards के साथ हुई बर्बरता, जानें हुआ क्या


पेरू में सोने की खदान
Image Source : AP
पेरू में सोने की खदान

लीमा: पेरू में सोने की प्रमुख खदान से करीब एक सप्ताह पहले अगवा किए गए 13 सुरक्षा गार्ड के शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षा गार्ड्स की मौत ऐसे समय में हुई है, जब दक्षिण अमेरिकी देश के महत्वपूर्ण खनन उद्योग में हिंसा बढ़ गई है। पेरू के गृह मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। सोने की खदान, ला पोडेरोसा की ओर से कहा गया है कि खोज और बचाव दल ने खदान में कर्मचारियों के शव बरामद किए है। 

विशेष पुलिस बल को किया गया तैनात

खनन करने वाली कंपनी ने सुरक्षा गार्ड्स के अपहरण का आरोप अनौपचारिक खनन कर्मियों पर लगाया, जो कथित तौर पर आपराधिक गिरोहों से जुड़े थे। आरोप है कि इन खनन कर्मियों ने 26 अप्रैल को सोने की खदान पर घात लगाकर हमला किया था। पेरू के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने इन जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया है। 

पेरू में सोने की खदान

Image Source : AP

पेरू में सोने की खदान

कंपनी ने दी जानकारी

पेरू की राजधानी लीमा स्थित निजी कंपनी ला पोडेरोसा ने इस पूरे मामले पर बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि पेरू के सुदूर उत्तर-पश्चिमी शहर पाटाज में खदान पर नियंत्रण के लिए लड़ रहे आपराधिक समूहों ने 1980 में कंपनी शुरू होने के बाद से अब तक कंपनी के 39 श्रमिकों की हत्या कर दी है, जिनमें वर्तमान में मारे गए 13 लोग भी शामिल हैं। 

यह भी जानें

दिसंबर 2023 में अवैध खनिकों ने इसी पोडेरोसा खदान पर विस्फोटकों से हमला किया, जिसमें 9 लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गए थे। हमलों को देखते हुए ला पोडेरोसा कंपनी ने अधिक संख्या सुरक्षा गार्ड भेजे हैं। पेरू में सोने की खदान में हिंसा की खबरें आम हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

चीन में अचानक आए तेज तूफान ने मचाई तबाही, 4 नावों के पलटने से 9 लोगों की हुई मौत

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर एक्शन में UNSC, आज बंद कमरे में होगी अहम बैठक

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *