Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किया हमला, दुनियाभर के नेता क्या बोले?


Operation Sindoor India attacked Pakistan, what did world leaders say
Image Source : PTI
Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर किया हमला, दुनियाभर के नेता क्या बोले?

भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। इस दौरान भारतीय सेना ने कई मिसाइलें दागी। इस बीच अब दुनियाभर के देशों के प्रमुखों के रिएक्शन आने लगे हैं। चलिए बताते हैं कि किसने क्या कहा?

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रंप ने कहा, “हमने इसके बारे में अभी-अभी तब सुना जब हम ओवल के दरवाज़े से अंदर जा रहे थे। मुझे लगता है कि लोगों को कुछ अंशों के आधार पर पहले से पता था कि कुछ होने वाला है। वे (भारत-पाकिस्तान) लंबे समय से लड़ रहे हैं। वे कई दशकों से लड़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा।”

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने एएनआई से कहा, “हमें रिपोर्टों की जानकारी है। हालांकि, इस समय हमारे पास कोई आकलन नहीं है। यह एक उभरती हुई स्थिति है, और हम घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।”

क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक्स पर लिखा, ‘मैं भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा हू। मैं आज पहले @POTUS की टिप्पणियों से सहमत हू कि उम्मीद है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रहेगी।’

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *