माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, सुबह 5 बजे तक यात्रा नहीं करने का आदेश हुआ जारी


माता वैष्णो देवी
Image Source : SOCIAL
माता वैष्णो देवी

भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय हालात युद्ध जैसे बन गए हैं। पाकिस्तान के हमले के बाद भारत ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर जहां भारी गोलीबारी हो रही है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सेना भी बॉर्डर पर पाकिस्तान की गोलीबारी का करारा जवाब दे रही है।

भारत और पाकिस्तान के इस तल्खी के बीच जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड प्रशासन के द्वारा माता वैष्णो देवी के मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर जाने से रोक लगाई गई है। बोर्ड प्रशासन ने जानकारी देते हुए यह कहा है कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को सुबह पाँच बजे तक यात्रा नहीं करने का आदेश जारी किया गया है । साथ ही ठहरने की सुविधा बोर्ड प्रशासन के द्वारा की गई है।

वैष्णो देवी मंदिर परिसर को किया गया ब्लैकआउट

बता दें, जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव और खतरों को देखते हुए वैष्णोदेवी मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि रात के समय किसी भी संभावित ड्रोन या हवाई हमले से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

वैष्णो देवी की यात्रा पर पड़ा बुरा प्रभाव

बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही मां वैष्णो देवी की यात्रा पर बुरी तरह से प्रभाव पड़ा है। अब, जबकि दोनों देशों की तरफ से जवाबी कार्यवाई हो रही है।ऐसे में मां वैष्णो की यात्रा में भारी कमी लगातार जारी है। इस वजह से वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी देखी गई है। 

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *