पंजाब पुलिस की एडवाइजरी, ‘अनजान लिंक या SMS पर क्लिक न करें’, पाकिस्तानी हैकर्स बना सकते हैं निशाना


सांकेतिक तस्वीर
Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ः भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने सोमवार को लोगों को पाकिस्तान स्थित हैकरों द्वारा कथित तौर पर फैलाए जा रहे मैलवेयर (दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर) के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।  पुलिस ने कहा कि इसका इस्तेमाल व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी चुराने के लिए किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों को अज्ञात लिंक या मैसेज पर क्लिक न करने की सलाह दी।

खतरनाक मैलवेयर पहुंचा सकता है आर्थिक नुकसान

पंजाब पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान स्थित हैकर्स द्वारा ‘डांस ऑफ द हिलेरी’ नामक एक खतरनाक मैलवेयर फैलाया जा रहा है, जो व्हाट्सएप, फेसबुक और ईमेल के माध्यम से भारतीय यूजर्स को टारगेट कर रहा है। 

खतरनाक मैलवेयर पर क्लिक करने से बचें

पुलिस ने कहा कि “डांस ऑफ हिलेरी” मैलवेयर बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और व्यक्तिगत डेटा चुरा सकता है और यहां तक ​​कि डिवाइस को रिमोट कंट्रोल की अनुमति भी दे सकता है। अज्ञात लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। पुलिस ने अज्ञात उपयोगकर्ताओं द्वारा साझा की गई फ़ाइलों को डाउनलोड न करने की भी सलाह दी।  

क्या होता है मैलवेयर

 बता दें कि मैलवेयर या वायरस एक दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर है। इसे कंप्यूटर प्रणाली को बाधित करने, क्षति पहुंचाने या उस तक पहुंच बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। जब एक बार आप मैलवेयर की चपेट में आ जाएंगे तो चाहकर भी कंप्यूटर पर कुछ नहीं कर पाएंगे। 

मैलवेयर के लक्षण के जानें

मैलवेयर का सबसे बड़ा लक्षण यह है कि हैकर्स का निशाना बनते ही आपका कंप्यूटर स्लो या हैंग हो जाएगा। ब्राउज़र का होम पेज बदल जाएगा। आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर अनपेक्षित पॉप-अप विज्ञापन आने लगेंगे। अंजाम मैसेज या लिंक पर क्लिक करते ही आपकी निजी जानकारी हैकर्स तक पहुंच जाएगी। साथ ही आपको आर्थिक तौर पर नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 

(पीटीआई इनपुट के साथ)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *