
अनुष्का यादव
एक लड़की के साथ फोटो सामने आने के बाद तेज प्रताप यादव को आरजेडी से निकाल दिया गया। इस बात का ऐलान खुद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने किया है। आरजेडी प्रमुख ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकालने के साथ ही परिवार से भी बाहर कर दिया है।
अनुष्का यादव के साथ 12 साल से रिलेशनशिप
तेज प्रताप यादव ने शनिवार को फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ अपनी फोटो डाली थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वह 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने कुछ घंटों बाद इसे अफवाह बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उनकी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट करके उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

तेज प्रताप यादव की फेसबुक पोस्ट
आरजेडी के एक नेता की बहन हैं अनुष्का यादव
अब सवाल उठता है कि जिस लड़की ने लालू यादव खानदान में भूचाल ला दिया है। वो अनुष्का यादव कौन हैं? अनुष्का यादव बिहार में आरजेडी के एक नेता की बहन हैं, जो अब पार्टी छोड़ चुके हैं। अनुष्का यादव की पटना की ही रहने वाली हैं। एक तस्वीर में वो हरी टोपी लगाए हुए भी दिख रही हैं।
करवा चौथ का व्रत करते हुए दिखीं अनुष्का यादव
तेज प्रताप और अनुष्का यादव की जो तस्वीरें आई हैं। उनमें कई तस्वीरों में अनुष्का की मांग पर सिंदूर लगा है। एक तस्वीर में वो कौरवा चौथ का व्रत करते हुए दिख रहीं हैं। अब कोर्ट में तेज प्रताप को इन तस्वीरों पर जवाब देना होगा।

करवा चौथ का व्रत करते हुए दिखी अनुष्का यादव
लालू परिवार को लगने लगा था कोर्ट केस में फंसने का डर
ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि जब लालू और उनके खानदान को इस रिश्ते की जानकारी थी तो फिर उन्होंने तेजप्रताप की शादी 2018 में ऐश्वर्या से क्यों कराई? क्या कोर्ट केस में फंसने और चुनाव में नुकसान होने के डर से लालू प्रसाद यादव ने आनन-फानन में तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रिश्ता दिखा दिया।
