गाजियाबाद: अकबर नाम के युवक और हिंदू युवती पर हाई वोल्टेज ड्रामा, लव जिहाद, कोर्ट मैरिज और हिंदू संगठन की एंट्री


Ghaziabad
Image Source : VIDEO SCREENGRAB
अकबर खान और हिंदू युवती को लेकर मचा हंगामा

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। मामला इंदिरापुरम के न्यायखंड का है। यहां अकबर खान नाम के शख्स पर एक लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसने लव जिहाद किया है और उनकी बेटी को बहला फुसलाकर फंसाया है। खबर ये भी है कि अकबर ने इस पड़ोस में रहने वाली बालिग लड़की से कोर्ट मैरिज की है। 

क्या है मामला?

2 दिन पहले लड़की के परिवार ने इंदिरापुरम थाने में अकबर नाम के लड़के के खिलाफ शिकायत दी थी और आरोप लगाया था कि उसने लव जिहाद करके बहला फुसलाकर उनकी लड़की को फंसाया है। इससे पहले हिन्दू संगठन ने थाने का घेराव किया था और शाम को न्यायखंड में अकबर की जनसुविधा दुकान पर तोड़फोड़ भी की थी। 

अकबर को जेल भेजा गया

पुलिस का कहना है कि अकबर को जेल भेज दिया गया है। लड़की बालिग है और लड़के के साथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एफआईआर में क्या?

एफआईआर के मुताबिक, लड़की के पिता का कहना है कि ब्यूटीपार्लर चलाने वाली 22 साल की उनकी लड़की को जनसेवा केंद्र चलाने वाले अकबर खान ने दुकान में बंधक बना लिया। जब पिता अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे तो 4-5 महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया और अकबर और मकसद ने हमसे कहा कि लड़की की शादी हमसे कर दो, नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। लड़की के पिता ने कहा कि जब हमने विरोध किया तो मेरी पत्नी की ज्वैलरी झपट ली। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद अकबर मेरी बेटी को लेकर भाग गया। बता दें कि इस मामले में लड़की बालिग है। अकबर और मकसद आरोपी है। जांच जारी है।

लड़की ने वीडियो बनाकर जारी किया बयान

इस मामले में लड़की ने वीडियो बनाकर बयान जारी किया है। जिसमें वह कह रही है कि वह अकबर के साथ 9 साल से रिलेशनशिप में है। लड़की का कहना है कि उसके मां-बाप ने उसके साथ मारपीट की है, जिसकी वजह से वह डर गई और अपने पति अकबर के साथ अपनी मर्जी से जा रही है। लड़की ने अपील की है कि उसके पति के घरवालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। मैं अपनी सहमति से अपने पति के साथ जा रही हूं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *