
रेत में तैरने वाली मछली
सोशल मीडिया पर अक्सर हमें प्रकृति से जुड़ी ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख हमारी आंखें चौंधिया जाती हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। जहां सैर पर निकले एक शख्स को रेत में तैरने वाली मछली दिखाई दी। जिसे हम सैंडफिश भी कहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मछली को पकड़ने के लिए रेत के बीचो-बीच हाथ डालकर उसे निकालने की कोशिश कर रहा है। मछली तैरते हुए दूर भाग रही है लेकिन शख्स रेत को खोदना जारी रखता है और आखिरकार उसके हाथ में वह सैंडफिश आ जाती है। जिसे उठाकर वह कैमरे के सामने दिखाता है।
शख्स को रेत में मिल सैंडफिश
वीडियो में सैंडफिश देखने में बेहद ही सुंदर और अनोखी दिख रही है। वीडियो में आगे शख्स उस सैंडफिश को जैसे ही रेत पर छोड़ता है वह रेत में तैरते हुए ही अंदर घुस जाती है और सबकी नजरों से ओझल हो जाती है। शख्स एक बार फिर से उसे पकड़ता है और कैमरे के सामने उसे दिखाता है। इतने में ही वीडियो खत्म हो जाता है।
सैंडफिश के बारे में कुछ अनोखे तथ्य
अब चलिए आपको सैंडफिश से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी दे देते हैं। जब बात “सैंडफिश” की आती है, तो दिमाग में पानी में तैरती मछली की तस्वीर उभरती है, लेकिन रुकिए! ये सैंडफिश कोई समुद्री मछली नहीं, बल्कि एक अनोखी छिपकली है, जिसका वैज्ञानिक नाम Scincus scincus है। इसे सैंडफिश स्किंक या रेत की मछली कहा जाता है, क्योंकि ये रेगिस्तान की रेत में ऐसे तैरती है जैसे मछली पानी में तैरती हो।
इन जगहों पर पाई जाती हैं सैंडफिश
सैंडफिश एक स्किंक (छिपकली की प्रजाति) है, जो उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के रेगिस्तानों, खासकर सहारा रेगिस्तान और अरब प्रायद्वीप में पाई जाती है। इसका नाम “सैंडफिश” इसलिए पड़ा, क्योंकि ये रेत में गोता लगाकर और तैरते हुए आगे बढ़ती है। ये छोटी-सी छिपकली, जिसकी लंबाई 15-20 सेंटीमीटर (6-8 इंच) होती है, रेत के समुद्र में अपनी अनोखी चाल से सबको हैरान कर देती है। इसका रंग हल्का भूरा या पीला-रेतीला होता है, जिसके कारण ये रेत में आसानी से छिप जाती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
केरल की गलियों में घूमते दिखा शुतुरमुर्ग, कहां से आया यह पक्षी, नजारा देख हैरान रह गए लोग
