सूर्यकुमार यादव पर भारी पड़ी श्रेयस अय्यर की टीम, इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड


श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव
Image Source : TWITTER SCREEN GRAB
श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव

टी20 मुंबई लीग 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की टीम को श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली सोबो मुंबई फाल्कंस की टीम ने चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में सूर्या खुद अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने तीन गेंदों में सिर्फ एक रन बनाया। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही  ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की टीम सिर्फ 145 रनों पर सिमट गई। इसके बाद मुंबई फाल्कंस की टीम ने विनायक भोईर की वजह से टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला।

मुंबई फाल्कंस की शुरुआत रही खराब

छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी सोबे मुंबई फाल्कंस की टीम की शुरुआत खराब रही, जब ईशान मूलचंदानी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यांश राय तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। ऐसे में टीम की नाव मुश्किल में नजर आ रही थी। सभी को उम्मीद थी कि कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। वह 19 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विनायक भोईर और अंगकृष रघुवंशी ने टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाल लिया।

विनायक भोईर ने दिखाया दम

अंगकृष रघुवंशी ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके अलावा विनायक भोईर ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। उन्होंने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। आकाश पारकर ने भी 30 रन बनाए। इन तीनों प्लेयर्स ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बल्लेबाज रहे सूर्या की टीम के बल्लेबाज

ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की तरफ से सिद्धांत आधथराव (57 रन) और सूर्यांश शेडगे (49 रन)  ने दमदार पारियां खेली, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को बाकी के बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया। इसी वजह से टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। सूर्यांश ने आखिरी में तेजी से रन बनाए और टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया। उन्होंने 21 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। सोबो मुंबई फाल्कंस की तरफ से सिद्धार्थ राउत, निखिल गिरी, कार्तिक मिश्रा, यश डिकोलकर और विनायक भोईर को एक-एक विकेट मिला। इन गेंदबाजों के आगे ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE के बल्लेबाज टिक नहीं पाए।

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *