‘और खतरनाक हमला होगा…’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को क्यों दे दी ऐसी धमकी?


israel iran war donald trump
Image Source : AP
ट्रंप ने ईरान को दे दी धमकी।

मध्य पूर्व एशिया में एक बार फिर से युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौता में लगातार हो रही देरी के बीच इजरायल ने शुक्रवार को ईरान पर बड़ा हमला किया है। सुबह-सुबह इजरायल ने ईरान के 4 न्यूक्लियर, 2 मिलिट्री ठिकाने तबाह कर दिए हैं। इस हमले में ईरान के कई सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिकों की भी मौत हो गई है। वहीं, अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को बड़ी धमकी जारी की है। आइए जानते हैं कि ट्रंप ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान को चेतावनी जारी करते हुए परमाणु समझौता करने की अपील की है। ट्रंप ने साथ ही ईरान को ये धमकी भी दी है कि अगर कूटनीतिक वार्ता विफल रही तो ईरान पर हमले और भी बदतर हो जाएंगे। 

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *