
वीवो का नया फोल्डेबल फोन मचाएगा धमाल।
पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन बाजार में फोल्डेबल फोन्स का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। सैमसंग-मोटोरोला के साथ साथ अब दूसरी कंपनियां भी तेजी से फोल्डेबल फोन की तरफ कदम बढ़ा रही है। इस बीच दिग्गज कंपनी वीवो अपने फैंस के लिए नया फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 5 को पेश करने जा रही है। कंपनी जून के महीने में ही इसे लॉन्च कर सकती है। अगर आप एक फोल्डेबल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि जल्द ही यह बाजार में दस्तक देने वाला है।
Vivo X Fold 5 की लॉन्चिंग से पहले वीवो ने इसके टीजर लॉन्च कर दिए हैं। इस नए फोल्डेबल फोन में अपने पुराने वेरिएंट की तुलना में इस बार अधिक बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। कंपनी ने चीन की पॉपुलर माइक्रोब्लागिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट करके X Fold 5 के डिजाइन से पर्दा उठाया है। यह नया फोल्डेबल फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी क्षमता के साथ दस्तक देगा। अगर इसके पुराने वेरिएंट Vivo X Fold 3 में 5500mAh की बैटरी दी गई थी।
जल्द लॉन्च होगा नया फोल्डेबल फोन
वीवो के मुताबिक इस फोल्डेबल फोन में फोर्थ जेनरेशन सेमी सॉलिड स्टेट बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इस बैटरी की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह -30°C तापमान पर भी कनेक्ट रहेगा। मतलब इस स्मार्टफोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे कठिन तापमान पर भी फोन को यूज किया जा सके। कंपनी की मानें तो Vivo X Fold 5 को 25 जून को लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी के पुराने फोल्डेबल फोन की तुलना में काफी लाइटवेट होगा। बता दें कि चीन में इस स्मार्टफोन के लिए प्री बुकिंग भी शुरू हो गई हैं।
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Apple के iCloud का सपोर्ट
Vivo X Fold 5 के टीजर से इसके डिजाइन और लुक का खुलासा हो गया है। कंपनी इसे स्लिम बेजल्स के साथ पेश करने वाली है। इसके रियर साइड में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसमें कैमरा सेंसर होंगे। स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। वीवो इस फोल्डेबल फोन को व्हाइट, ग्रीन और टाइटेनियम कलर्स में लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao की तरफ से यह कहा गया था कि Vivo X Fold 5 दुनिया का पहला ऐसा एंड्रायड स्मार्टफोन होगा जिसमें Apple के iCloud का सपोर्ट मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Instagram के करोड़ों यूजर्स की मौज, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन समेत पेश हुए कई नए फीचर्स
