जर्नलिस्ट बनना चाहती थी अजय देवगन की ये हीरोइन, ऐश्वर्या की फिल्म से किया डेब्यू, बनीं हिट मशीन


kajal aggarwal
Image Source : INSTAGRAM
काजल अग्रवाल

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में अपने अभिनय और खूबसूरती से लोगों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज अपना बर्थडे मना रही हैं। काजल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी बॉलीवुड फिल्म से की, लेकिन उन्हें जो सफलता दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करके मिली, वो सफलात उन्हें बॉलीवुड फिल्में नहीं दिला सकीं। आज काजल अग्रवाल अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर आईये आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

बैकग्राउंड डांसर बनकर की करियर की शुरुआत

पंजाबी परिवार में जन्मीं काजल अग्रवाल ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी। काजल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बचपन से जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया। काजल ने मुंबई के सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई के बाद केसी कॉलेज मुंबई से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया। जर्नलिज्म की पढ़ाई के बाद वह एमबीए करने पर विचार कर रही थीं, लेकिन कुछ वजहों से ऐसा नहीं हो पाया।

ऐश्वर्या राय की छोटी बहन बनकर हुईं हिट

काजल अग्रवाल आज भले ही बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं, लेकिन उन्होंने एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करने के बाद एक सपोर्टिंग रोल के जरिए करियर शुरू किया था। उन्होंने ऐश्वर्या राय स्टारर ‘क्यूं हो गया ना’ से अपना करियर शुरू किया था, जिसमें उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई थी। लेकिन, फिर उन्हें बॉलीवुड में वो काम नहीं मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी, जिसके चलते उन्होंने साउथ का रुख कर लिया। उन्होंने 2007 में रिलीज हुई ‘लक्ष्मी कल्याणम’ से डेब्यू किया।

मगाधीरा ने बनाया स्टार

2007 में ही काजल ‘चंदामामा’ में नजर आईं। फिल्म में उन्होंने महालक्ष्मी की भूमिका निभाई और इसी के साथ वह चर्चा में आ गईं। लेकिन, उन्हें असल पहचान मिली 2009 में रिलीज हुई राम चरण की फिल्म ‘मगधीरा’ से। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और साउथ की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। राम चरण के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई और अपने किरदार के लिए काजल ने खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद काजल अग्रवाल डार्लिंग, बिजनेसमैन, बादशाह, टेंपर, मिस्टर परफेक्ट सहित कई सफल तेलुगु फिल्मों में नजर आईं।

सिंघम से बॉलीवुड में वापसी

तेलुगु ही नहीं काजल ने तमिल सिनेमा में भी खास मुकाम हासिल किया। वह ‘विवेगम’, ‘मेर्सल’, ‘थुप्पक्की’ और ‘जिल्ला’ जैसी फिल्मों में दिखाई दीं और 2011 में फिर बॉलीवुड में वापसी की। ‘सिंघम’ में अजय देवगन के साथ नजर आईं और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट फीमल डेब्यू का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी हासिल किया। इसके बाद वह स्पेशल 26 में अक्षय कुमार के साथ दिखाई दीं और इस फिल्म में भी उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *