मणिपुर में कार सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस


चार लोगों की गोली मारकर हत्या।
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
चार लोगों की गोली मारकर हत्या।

इंफाल: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार की बताई जा रही है। यहां अज्ञात बंदूकधारियों ने बुजुर्ग महिला समेत कम से कम चार लोगों पर हमला किया। इस हमले में सभी चार लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला दोपहर करीब 2 बजे मोंगजांग गांव के पास हुआ। ये सभी लोग एक कार में यात्रा कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बता दें कि मोंगजांग गांव चुराचांदपुर शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर है।

यूकेएनएलए ने ली जिम्मेदारी

वहीं चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्हें बहुत नजदीक से गोली मारी गई है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान थेनखोथांग हाओकिप उर्फ ​​थापी (48), सेखोगिन (34), लेंगोउहाओ (35) और फाल्हिंग (72) के रूप में हुई है। घटनास्थल से 12 से अधिक खाली खोखे बरामद किए गए हैं। यूनाइटेड कूकी नेशनल लिबरेशन आर्मी (यूकेएनएलए) ने एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

तीन समूहों ने केंद्र से की बात

बता दें कि मणिपुर के तीन प्रमुख नागरिक समाज समूहों ने सोमवार को केंद्र के प्रतिनिधियों से बात की। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्य की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने और जातीय हिंसा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और इंफाल घाटी के परिधीय क्षेत्रों में रहने वाले किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। तीन समूहों कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (सीओसीओएमआई), ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब ऑर्गेनाइजेशन (एएमयूसीओ) और फेडरेशन ऑफ सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन (एफओसीएस) ने बैठक की है। 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्रालय में सलाहकार ए के मिश्रा के नेतृत्व वाले चार प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। (इनपुट- पीटीआई)

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *