America Firing: अमेरिका के शिकागो में दनादन चली गोलियां, 4 की मौत घायल हुए 14 लोग


अमेरिका के शिकागो में हुई फायरिंग
Image Source : AP
अमेरिका के शिकागो में हुई फायरिंग

शिकागो: अमेरिका के शिकागो शहर में बुधवार रात को एक रेस्तरां के बाहर हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना बुधवार देर रात शिकागो के रिवर नॉर्थ इलाके में हुई है।

कब और कहां हुई घटना?

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, यह घटना एक रेस्तरां के बाहर हुई, जहां एक गायक के एल्बम रिलीज की पार्टी आयोजित की गई थी। पुलिस ने कहा कि किसी व्यक्ति ने रेस्तरां के बाहर खड़ी भीड़ पर गोलीबारी की और वाहन पर सवार होकर तुरंत फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्ध को पकड़ने के लिए तालाशी अभियान भी शुरू किया गया है।

मृतकों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल

पुलिस की ओर से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 21 से 32 वर्ष की आयु के बीच की 13 महिलाओं और 5 पुरुषों को गोली मारी गई है। मृतकों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए लोगों को कई अस्पतालों में ले जाया गया। नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के प्रवक्ता क्रिस किंग ने कहा कि आपातकालीन विभाग गोलीबारी में घायल हुए कई लोगों का इलाज कर रहा है। किंग अस्पताल भेजे गए लोगों की संख्या या उनकी स्थिति के बारे में नहीं बता सके।

क्या कहते हैं आंकड़े?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान इस गन कल्चर की वजह से गई है। अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ के पार है। अमेरिका में नियमों के मुताबिक, राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है और बाकी के हथियारों के लिए 21 साल है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में हजारों फीट की ऊंचाई पर टूटा प्लेन का पंख, न्यूजर्सी में विमान दुर्घटना; 15 लोग घायल

4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर हो सकते हैं ‘लोन वुल्फ’आतंकी हमले, चेतावनी से मचा हड़कंप

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *