Image Source : getty
शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 269 रनों की पारी खेली। यह भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर उनका पहला दोहरा शतक था। अभी तक भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर दोहरा शतक विराट कोहली, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और शुभमन गिल ही लगा पाए हैं।
Image Source : getty
विराट कोहली के नाम भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में कप्तान के तौर पर 254 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 33 चौके और दो छक्के निकले थे। यह कप्तान के तौर पर उनकी टेस्ट में सबसे बड़ी पारी है।
Image Source : getty
महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर एक दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में हुए टेस्ट मैच में 224 रन बनाए थे, तब उन्होंने पारी में 24 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
Image Source : icc twitter
मंसूर अली खान पटौदी ने भारतीय कप्तान के तौर पर 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था, तब उन्होंने 203 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके और दो छक्के लगाए थे।
Image Source : getty
सुनील गावस्कर ने साल 1978 में भारतीय कप्तान के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 205 रनों की पारी खेली थी, तब उन्होंने 29 चौके और दो छक्के लगाए थे।
Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर एक दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने साल 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 217 रनों की पारी खेली थी, तब उन्होंने पारी में 29 चौके लगाए थे।
Image Source : getty
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 269 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 30 चौके और तीन छक्के लगाए।
