9 महीने तक एक्ट्रेस की लाश पर भिनभिनाते रहे कीड़े, काले पड़े सारे अंग, पोस्टमार्टम ने उड़ाए होश


Humaira Asghar Ali
Image Source : INSTAGRAM
हुमैरा असगर

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का शव कुछ दिनों पहले ही उनके कराची स्थित अपार्टमेंट से बरामद किया गया था। हुमैरा का शव काफी सड़ी-गली हालत में बरामद किया गया था, जिसके बाद कहा गया कि अभिनेत्री की मौत तीन हफ्ते पहले ही हो गई थी। लेकिन, अब इस संबंध में नया खुलासा हुआ है। हुमैरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार हुमैरा की मौत तीन हफ्ते पहले नहीं बल्कि करीब 9 महीने पहले हो गई थी और उनका शव ‘सड़ने की एडवांस्ड अवस्था’ में पहुंच गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस टीम और अदालत द्वारा नियुक्त एक जमानतदार को उस समय हुमैरा की डेड बॉडी मिली, जब वह अदालत के अपार्टमेंट खाली कराने के आदेश का पालन कर रहे थे, जिसमें हुमैरा अलग रहती थीं। हुमैरा का शव जब बरामद किया गया, उनके बॉडी ऑर्गन पूरी तरह से काले पड़ गए थे और उनके चेहरे के फीचर तक पहचान में नहीं आ रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है ‘शरीर के कुछ हिस्सों से मसल टिश्यू पूरी तरह से गायब हो गए थे और हड्डियां इस अवस्था में थीं कि छूते ही टूटने लगी थीं। उनके अंदरूनी ऑर्गन भी पूरी तरह से काले पड़ गए थे और जोड़ों में कार्टिलेज अनुपस्थित थी।’

शरीर में पड़ गए थे कीड़े

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, “सिर और रीढ़ की हड्डी तो बरकरार थी, लेकिन स्पाइनल कोर्ड नहीं थे क्योंकि शरीर बुरी तरह सड़ चुका था। शरीर में भूरे रंग के कीड़े मौजूद थे, खासकर बालों में।” लेकिन, अब तक हुमैरा की मौत का असल कारण सामने नहीं आया है। कथित तौर पर, मौत के कारण का पता लगाने के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग और टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट नहीं किए जाएंगे।

सालों पहले घर छोड़कर कराची आ गई थीं हुमैरा

हाल ही में अभिनेत्री के भाई नवीद ने मीडिया को बताया कि हुमैरा लगभग सात साल पहले ही लाहौर से कराची आ गई थीं और परिवार से दूरी बनाए रखती थीं। वे कई महीनों में एक बार ही घर आती थीं और पिछले डेढ़ साल से घर नहीं आई थीं। उन्होंने कहा, ‘जब हमें हुमैरा के बारे में खबर मिली और मीडिया से लगातार फोन आने लगे तो हम हैरान रह गए।’ नवीद ने यह भी पूछा कि क्या किसी ने मकान मालिक से बात की है, क्योंकि मकान मालिक ने किराया न मिलने की 6 महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *