
सोनू निगम और देवऋषि।
यूट्यूब पर आए दिन किसी ना किसी स्टार सिंगर के गाने छाए रहते हैं। कभी खेसारी लाल यादव का कोई गाना ट्रेंड कर रहा होता है तो कभी पावर स्टार पवन सिंह का। कभी जुबिन नौटियाल छाए रहते हैं तो कभी विशाल मिश्रा। ऐसे ही इन दिनों एक गाना खूब पसंद किया जा रहा है, जिसके बोल ने फैंस को खुश कर दिया है। हम बात कर रहे हैं देवऋषि के सुपरहिट सॉन्ग ‘हल्ला बोल’ की, जिसने फैंस के बीच खूब हल्ला मचा रखा है। कहने को तो ये गाना कुछ महीने पहले जारी किया गया था, लेकिन अभी भी खूब धूम मचा रहा है। इस गाने ने देखते ही देखते लाखों व्यूज हासिल कर लिए हैं।
सोनू निगम और देवऋषि ने दी आवाज
इस गाने की बात की जाए तो इसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर सोनू निगम ने भी देवऋषि का साथ दिया है, जिसने इस गाने को और भी खास बना दिया है। सोनू निगम वैसे भी अपने जबरदस्त गानों के लिए मशहूर हैं और अब भी फैंस के फेवरेट बने हुए हैं। ऐसे में उन्होंने ‘हो हल्ला’ में भी अपनी आवाज की जादूगरी से फैंस का दिन बना दिया है। इस गाने की खासियत ये है कि इसे किसी फिल्म या म्यूजिक एलब्म के लिए नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के लिए बनाया गया है, इसके बाद भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
ये गाने भी मचा चुके हैं धूम
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब देवऋषि ने अपने किसी गाने से फैंस के बीच हंगामा मचाया हो, इससे पहले वह ‘हैट्रिक’ से भी धूम मचा चुके हैं, जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर्स शान, जुबिन नौटियाल और पायल देव ने आवाज दी। उसके बाद वह ‘चौका’ से धूम मचाते दिखे, जिसे शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी और हो हल्ला से उन्होंने धूम मचा दी है।
9 महीने पहले रिलीज हुआ था गाना
इस गाने की बात करें तो इसे बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर सोनू निगम और देवऋषि ने आवाज दी है और इसके बोल लिखने से लेकर म्यूजिक तक की जिम्मेदार देवऋषि ने ही संभाली है। गाने के निर्देशक भी ऋषिकेश पांडे उर्फ देवऋषि हैं। गाना करीब 9 महीने पहले ऋषिकिंग नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
