चंदन मिश्रा हत्याकांड में पकड़े गए 5 और आरोपी, अब तक 10 आरोपियों को किया गया डिटेन


चंदन मिश्रा हत्याकांड में पकड़े गए 5 और आरोपी।
Image Source : PTI/FILE
चंदन मिश्रा हत्याकांड में पकड़े गए 5 और आरोपी।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में स्थित पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों को डिटेन किया है। ये सभी लोग हत्याकांड में शामिल शूटर्स की मदद कर रहे थे। पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने शनिवार को सभी 10 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि शनिवार की सुबह न्यू टाउन इलाके से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था, जबकि शाम को आनंदपुर इलाके में एक गेस्ट हाउस से पांच अन्य संदिग्धों को डिटेन किया गया है। 

गैंग को लीड कर रहा था तौसीफ

बता दें कि इससे पहले पटना पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल कुछ शूटर्स की पहचान किए जाने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक इस शूटआउट को फुलवारी शरीफ का रहने वाला तौसीफ उर्फ बादशाह लीड कर रहा था। उसके साथ अन्य शूटर्स के नाम मन्नू, सूरजभान और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह हैं। अस्पताल में घुसे पांचवें शूटर की पहचान की जा रही है। वहीं एक आरोपी अस्पताल के बाहर खड़ा था, जिसकी पहचान बाकी थी। इस शूटर गैंग का सरगना तौसीफ फुलवारी शरीफ का रहने वाला है, जबकि अन्य शूटर बक्सर के हैं। इनमें से शूटर मन्नू बक्सर के बेलाउर का, बलवंत बक्सर के लीलाधरपुर गांव का है। 

हत्या का वीडियो भी बनाया

चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर कितने बेखौफ थे, इसकी एक और बानगी सामने आई है। पता लगा है कि मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह ने हत्या का वीडियो भी बनाया था। अस्पताल में हुई गोलीबारी में चंदन की देखरेख कर रहे बक्सर के दुर्गेश पाठक के पैर के अंगूठे में गोली का छर्रा लगा है, जबकि कमरे में मौजूद एक अन्य शख्स कृष्णकांत पांडे जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए। ये भी खुलासा हुआ है कि पांच नहीं बल्कि 6 शूटर्स थे जो चंदन मिश्रा के मर्डर के लिए अस्पताल आए थे। इनमें से पांच अस्पताल के अंदर गए, जबकि एक बाहर ही रहा। मर्डर के बाद ये लोग हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *