1600 मीटर दौड़ने में मुस्तफिजुर रहमान जैसे प्लेयर्स की खुली पोल, नाहिद राणा ने जमाया तगड़ा रंग


nahid rana- India TV Hindi
Image Source : GETTY
नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान

क्रिकेट के बदलते दौर में खिलाड़ियों की फिटनेस बहुत ही अहम मानी जाती है। प्लेयर्स की फिटनेस चेक करने के लिए यो-यो टेस्ट होता है। लेकिन कई क्रिकेट बोर्ड्स दूसरे तरीके भी अपनाते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच नाथन कीली के आने के बाद से प्लेयर्स की फिटनेस की जांचने के लिए 1600 मीटर दौड़ और 40 मीटर स्प्रिंट का ऑप्शन चुना है। इसमें कई प्लेयर्स उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतर पाए।

नाहिद राणा ने जमाया रंग

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम और शमीम पटवारी को 1600 मीटर की दौड़ को पूरी करने में लगभग 8 मिनट लगे और इन प्लेयर्स ने निराश किया। दूसरी ओर नाहिद राणा सभी को प्रभावित करने में सफल रहे। वह इस दौड़ में हिस्सा ले रहे 22 क्रिकेटर्स में सर्वश्रेष्ठ रहे। उन्होंने 1600 मीटर की दौड़ सिर्फ 5 मिनट 31 सेकंड में पूरी की।

दूसरे स्थान पर रहे मेहदी हसन मिराज

मेहदी हसन मिराज पहले बैच में दूसरे स्थान पर रहे, उन्होंने 6 मिनट और 1 सेकंड में दौड़ पूरी की। दूसरी तरफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके मुश्फिकुर रहीम ने दौड़ 6 मिनट और 10 सेकंड में पूरी की और तीसरे स्थान पर रहे। 15 क्रिकेटर्स वाले दूसरे बैच में तन्जीम हसन साकिब ने दौड़ 5 मिनट 53 सेकंड में पूरी की।

6 प्लेयर्स ने नहीं लिया हिस्सा

प्रीलिमिनरी स्क्वाड में कुल 25 प्लेयर्स शामिल थे, जिन्हें फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लेना था, लेकिन इसमें 6 प्लेयर्स शामिल नहीं हो पाए हैं। इनमें टी20 कप्तान लिटन कुमार दास और तौहीद हृदय शामिल हैं। वहीं चार प्लेयर्स ऑस्ट्रेलियाई दूर पर गई बांग्लादेश-ए टीम का हिस्सा हैं। इनमें नूरुल हसन सोहन, सैफ हसन, अफीफ हुसैन और महिदुल इस्लाम अंकोन शामिल हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अभी नीदरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद उसे यूएई में होने वाले एशिया कप 2025 में हिस्सा लेना है। इसी वजह से फिटनेस कैंप चल रहा है, जहां स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, 14 साल लंबे करियर पर लगाया ब्रेक

फिल साल्ट ने रचा इतिहास, द हंड्रेड टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज; 103 मीटर का छक्का भी जड़ा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *